दोस्त ने दोस्त को ₹5 हजार के लिए मार डाला, मौत होने तक गोदता रहा चाकू !
बिहार के गोपालगंज जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक दोस्त ने महज ₹5 हजार के लिए दोस्त की हत्या कर दी। मरने तक आरोपी अपने दोस्त को चाकू से गोदता रहा। हत्या की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी सदमे में है. युवक की हत्या के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. वहीं, हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक युवक ने अपने ही दोस्त को चाकू से कई बार चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना नगर थाना क्षेत्र के मुकेरी टोला की है, जहां महज पांच हजार रुपये के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गयी. घटना के बाद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया। मृतक युवक का नाम राजेश प्रसाद है। राजेश मुकेरी टोला निवासी सुरेश प्रसाद का पुत्र था। वहीं, आरोपी युवक की पहचान इसी गांव के पिंटू कुमार के रूप में हुई है. हत्या के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि मृतक राजेश और आरोपी पिंटू दोनों मिलकर मजदूरी का काम करते थे। मजदूरी के दौरान दोनों के बीच पांच हजार रुपये का लेन-देन हुआ। सोमवार की शाम पैसे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पिंटू ने राजेश की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. नगर निरीक्षक ललन कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है. हत्या का कारण पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है।
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.