पटना जंक्शन को उड़ाने की धमकी, स्टेशन पर मची भगदड़,

 जंक्शन पर बम रखे जाने की सूचना से मची खलबली सोमवार दोपहर डायल 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आता है और वह कहता है कि पटना जंक्शन को उड़ाने के लिए वहां बम रखा गया है. फिर क्या था प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पटना जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. जंक्शन पर एटीएस और स्वाट दस्ते तैनात हैं।

बम निरोधक दस्ता, दमकल व स्थानीय पुलिस की टीम भी पहुंच गई। करीब एक घंटे तक स्टेशन परिसर की गहन तलाशी ली गई, लेकिन वहां कोई बम नहीं मिला। इससे पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

और पटना पुलिस की एक पूरी टीम ने कॉल करने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी. थोड़ी देर में उसे भी पता चल गया। वह कदम कुआं का रहने वाला था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम अमित कुमार बताया गया है। गोपी गली के शिवपूजन यादव का बेटा है।

पूछताछ में उसके पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घर वालों का यह भी कहना है कि वह आधा पागल है, उसका लंबे समय से इलाज चल रहा है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले आई और बाद में छोड़ दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुजफ्फरपुर किडनी कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दिल्ली में दोस्त के यहां था छुपा था

बिहार : शादी में मुर्गा खाने को लेकर हुई थी जमकर मारपीट, रणभूमि में बदल गया विवाह मंडप

समस्तीपुर में 12 मिनट में 1 करोड़ की लूट: ग्राहक बनकर पहुंची लड़की-3 लड़के, पीछे से लाए हथियार और 4; जेवर लेकर भाग गया